Kalpana Kijiye


smiling doctor


जरा कल्पना कीजिए,

आप सुबह सुबह उठते है, ओर आप अपना व्हाट्सेप चेक करते हे।

व्हाट्सेप पर आज कई सारे मेसेज आ रहे हे, जीतने शायद पिछले कुछ दिनो से शांत थे।

आप सब मेसेज देखते हे,

लेकिन इन सब मेसेज मे एक बात कॉमन हे,

भारतने कोरोनासे विजय प्राप्त कर ली।

जी हाँ,

मेसेज यह कॉमन था की,

भारतकी एक संस्थानकी रिसर्च के तहत कोरोना का इलाज ढूंढा गया है,

ओर उसकी मदद से भारतमें कई सारे मरीज़ो को ठीक किया गया।

आप बेहद खुश हो जाते हे, आप इसकी सत्यता को जाँचने के लिए टीवी ऑन करते है।

टीवी परभी सभी न्यूज चेनल यह समाचार दिखा रहे हे, जेसे भारतने पोलियो को नाबूद किया वैसे ही भारतने कोरोना को भी जड़ से मिटाया।

जीत गया पूरा हिंदूस्तान।

आप खुशी झूमने लगते है।

.

.

.

जरा सोचिए,

ये कल्पना कितनी अच्छी लग रही है!

दर असलमे एक कल्पना ही वास्तविकता को जन्म देती है।

आपका दिमाग जेसा सोचता हे, वैसी ही अपनी तरंगे ब्रह्मांडमें सर्जन करता है।

यही तरंग पूरी कायनात को पलटने की क्षमता रखती है।

यही तरंगे वास्तविकता को आकार देती है।

तो जरा सोचिए अगर हम सब इसी विचारकी तरंगको ब्रह्मांडमें संचारित करे तो !

बहुत बड़ा परिवर्तन आ सकता है।

अगर आप आकर्षण के सिद्धांत को जानते है, तो आप समझ सकते है की यह विचार कितने असरकारक हो सकते है।

इन विचारो की एक खासियत यह भी है की इसे कोई बंधन नहीं होता, अगर आप अच्छे विचार करेंगे तो जरूर अच्छे नतीजे पा सकते है।

याद रखिए एक दिन एसा जरूर आएगा,

जब हम सब इन सकारात्मक विचारो को हकीकत में देख कर खुश होंगे!

बस इन कल्पनाओ को हकीकत में बदलने के लिए आपकी जरूरत रहेगी।

इस वक्त हमारे डॉक्टर, नर्स, पोलीस, और ना जाने कितने लोग हमारे लिए दिन-रात काम कर रहे है।

वे लोग हमारे लिए अपनी परवाह किए बिना अपना काम कर रहे है।

तो हमे क्या करना होगा?

घर पर रह कर, आप बारबार हाथ धोए, खाँसते या छिंकते वक़्त अपना रुमाल या कोहनी रखे, और सब से जरूरी है की घर से बाहर ना निकले। सरकार एवं प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करे। इससे आप अपने आपको सुरक्षित रख सकते है।

साथ साथ अच्छे विचार करिए, जिससे आपके आसपास एक सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण हो।

इन सकारात्मक विचारो को प्रसारित करे,

सकारात्मक परिवर्तन का हिस्सा बनिए।

इस विचार को, इस कल्पना को अधिकतम लोगों के साथ बांटे।

@EstheticWords


Comments

Popular Posts