Badi Baat! - बड़ी बात!
बड़ी बात! तुम्हारा मेरे ख़्वाबों में आना, कोई बड़ी बात नहीं थी; पर मेरा भी अक्सर तुम्हारे ख़्वाबों में आना, ये बड़ी बात थी! मेरा तुम्हें पलट के देखना, कोई बड़ी बात नहीं थी; पर तुम्हारा भी मुझे पलट के देखना, ये बड़ी बात थी! तुम्हारा आँखों से शरारत करना, कोई बड़ी बात नहीं थी; पर मेरा उन शरारतों पर दिल आना, ये बड़ी बात थी! वैसे मुझे तुमसे महोब्बत होना, कोई बड़ी बात नहीं थी; पर तुम्हें भी मुझसे महोब्बत होना, ये बड़ी बात थी! - ऋषित The poem "Badi Baat!" by Rushit Soni is a romantic piece about mutual love. It highlights how ordinary moments become deeply meaningful when feelings are shared by both people.