Badi Baat! - बड़ी बात!

बड़ी बात!



तुम्हारा मेरे ख़्वाबों में आना, कोई बड़ी बात नहीं थी; 

पर मेरा भी अक्सर तुम्हारे ख़्वाबों में आना, ये बड़ी बात थी!


मेरा तुम्हें पलट के देखना, कोई बड़ी बात नहीं थी;

पर तुम्हारा भी मुझे पलट के देखना, ये बड़ी बात थी!


तुम्हारा आँखों से शरारत करना, कोई बड़ी बात नहीं थी;

पर मेरा उन शरारतों पर दिल आना, ये बड़ी बात थी!


वैसे मुझे तुमसे महोब्बत होना, कोई बड़ी बात नहीं थी;

पर तुम्हें भी मुझसे महोब्बत होना, ये बड़ी बात थी!


- ऋषित


The poem "Badi Baat!" by Rushit Soni is a romantic piece about mutual love.

It highlights how ordinary moments become deeply meaningful when feelings are shared by both people.


Comments

Popular Posts